विपक्ष के लिये देश नहीं बल्कि वोट बैंक बचाना महत्वपूर्ण: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

अलिपुरद्वार (पश्चिम बंगाल)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षियों के लिए देश महत्वपूर्ण नहीं है, आतंकवाद का सफाया महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि अपना वोट बैंक बचाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर भाजपा घुसपैठियों को ‘बाहर निकालने’ के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करेगी। शाह ने यहां एक चुनानी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि ममता दीदी ने मदरसे का बजट 4000 करोड़ रूपये कर दिया, इससे मुझे कोई तकलीफ नहीं है लेकिन बड़ी बात यह है कि पूरे बंगाल का उच्च शिक्षा का बजट इतना नहीं है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इनके पास बच्चों की इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिये पैसे नहीं हैं लेकिन मदरसों के लिये 4000 करोड़ रुपये है। उन्होंने जोर दिया कि ममता दीदी इमामों को मासिक भत्ता देती हैं लेकिन पुजारियों की बात चलती है तो इन्हें सांप सूंघ जाता है। उन्होंने जोर दिया कि तुष्टिकरण की नीति अब नहीं चलेगी।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने तेलंगाना में कहा, नए भारत के लिए मतदान करें

पुलवामा के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमलों को लेकर सरकार से सवाल पूछने को लेकर विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुये शाह ने कहा कि केवल नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में चीन को डोकलाम मुद्दे पर और पाकिस्तान को आतंकवाद पर उचित जवाब दिया गया है। शाह ने कहा, ‘‘लेकिन विपक्षी नेता सरकार (हवाई हमले को लेकर) से सवाल पूछ रहे हैं। वे पाकिस्तान से बातचीत करना चाहते हैं। इस चुनाव में आपके पास दो रास्ते हैं। एक रास्ता आपको नरेन्द्र मोदी तक तो दूसरा ‘ठगबंधन’ (ठगों का एक गिरोह) ,जिसके नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव हैं, तक ले जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षियों के लिए देश महत्वपूर्ण नहीं है, इनके लिए आतंकवाद का सफाया, देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण नहीं है। इनके लिए घुसपैठिए महत्वपूर्ण है, इनका वोट बैंक बचना महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal