Amit Shah का ऐलान, शीतकालीन सत्र में पारित होगा वक्फ बिल, विरोध करने वाले सीधे हो जाएंगे

By अंकित सिंह | Sep 30, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल के अंत में शीतकालीन सत्र के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक पारित करने की कसम खाई। हरियाणा में एक चुनावी सभा के दौरान शाह ने कहा कि कानून बनने के बाद इसका विरोध करने वाले लोग सीधे हो जाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आपको वक्फ बोर्ड पर मौजूदा कानून से समस्या है। हम संसद के शीतकालीन सत्र में इसमें संशोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले महीने कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि केंद्र के वक्फ विधेयक का उद्देश्य समाज में विभाजन पैदा करना है।

इसे भी पढ़ें: 'जब तक मोदी सत्ता में हैं, मैं नहीं मरूंगा', मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर नाराज हुए अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी का दिया जबाव

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अब उम्मीद है कि सभी को फायदा होगा। आप ओवेसी और मदनी साहब का दर्द और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों का दर्द देख सकते हैं जिन्होंने वक्फ संपत्तियों को लूटा है। वे चाहते हैं कि यह बिल न आए ताकि उन्हें ये संपत्तियां न गंवानी पड़े। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि उन्होंने पाकिस्तान में बैठे अपने लोगों से इस बिल को लेकर (भारत सरकार को) ईमेल करवाया है।' जिस तरह से वे हमारे आंतरिक मामलों को देश के बाहर ले जाकर देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, इस पर मैंने पीएम को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने को कहा है।'

प्रमुख खबरें

Muscle Pain Relief: मांसपेशियों के Muscle Pain से राहत पाने के लिए अपनाएं सिकाई और हल्दी दूध के नुस्खे

TCS का दावा: अमेरिका में आईटी कंपनियों को देश के आधार पर नहीं बनाया जा रहा निशाना

BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक से दूर रहेंगे Bangladesh के गृह मंत्री

अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर