जेपी के शिष्यों ने अपनी विचारधारा त्याग कर कांग्रेस से हाथ मिलाया: लालू और नीतीश दोनों पर शाह का कटाक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2022

सिताब दियारा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि खुद को जयप्रकाश नारायण का शिष्य बताने वालों ने उनकी समाजवादी विचारधारा को त्याग दिया है। ‘जेपी’ के नाम से लोकप्रिय जयप्रकाश नारायण के सारण जिले में स्थित पैतृक गांव में समाजवादी नेता की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मंगलवार को शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कटाक्ष किया, ‘‘वह सत्ता के भूखे हैं। सत्ता के लिए उन्होंने जेपी की विचारधाराओं का त्याग किया और कांग्रेस से हाथ मिला लिया। उनका जेपी की विचारधाराओं से कोई लेना-देना नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: 'इमरजेंसी में जेपी ने पूरे विपक्ष को एक किया', अमित शाह बोले- जो लोग खुद को उनका शिष्य बताते हैं, उन्होंने उनकी विचारधारा को तिलांजलि दे दी

गौरतलब है कि अगस्त में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर लालू प्रसाद नीत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस सहित सात दलों के एक नये महागठबंधन के साथ नई सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यंग्य करते हुए शाह ने उक्त बातें कहीं। शाह ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, ‘‘केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लिए काम कर रहे हैं, जिनकी चिंता जेपी किया करते थे। यही कारण है कि केंद्र ने ‘‘अंत्योदय अन्न योजना’’ और उज्ज्वला योजना शुरू की। उनका (मोदी) जेपी की विचारधारा में दृढ़ विश्वास है।’’ शाह ने जेपी की प्रतिमा की स्थापना के लिए (केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की एक परियोजना) प्रधानमंत्री को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जेपी का हजारीबाग जेल से भागना, संपूर्ण क्रांति का उनका आह्वान, पटना के गांधी मैदान में उनका ऐतिहासिक संबोधन और आपातकाल के दिनों में उनका संघर्ष उनकी विरासत है।’’ 

प्रमुख खबरें

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

Dhruv Rathee का आरोप, घर से सादे कपड़ों में आए लोगों ने किया अगवा

Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला