अमित शाह ने किया वादा, असम में करके दिखाया, अगले 5 साल में मणिपुर को बनाएंगे पूर्वोत्तर का सर्वश्रेष्ठ राज्य

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 12वीं मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचे। मणिपुर के कांगपोकपी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों में 9500 से ज्यादा आतंकवादी संगठनों से जुड़े युवाओं ने आत्मसमर्पण करके अपने आप को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। 5 साल हमें दे दीजिए। जितने भी हथियारी ग्रुप हैं, सबके साथ चर्चा करके 5 साल में ऐसी स्थिति बनाएंगे कि उनका कोई भी युवा हथियार नहीं पकड़ेगा। ये हमने असम में करके दिखाया है। बोडोलैंड की समस्या का समाधान किया है।

बता दें कि मणिपुर में बीजेपी ने राज्य विधानसभा की सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। मणिपुर में 2017 का विधानसभा चुनाव एक ही चरण में सपन्न हुआ था। इन चुनावों में कांग्रेस को 28 सीटें जबकि बीजेपी को 21 सीटें प्राप्त हुई थीं। एनपीएफ को 4, एनपीपी को 4 और लोजपा को 1 सीट प्राप्त हुई थी जबकि तृणमूल और निर्दलीय उम्मीदवार को भी एक सीट मिली थी। हालांकि चुनाव के बाद बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनी। क्योंकि इसमें एनपीएफ, एनपीपी और लोजपा सहयोगी भूमिका में आ गए थे।  

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत