कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, अमित शाह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2026

अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में बोलते हुए कहा कि एसआईआर (न्यायिक सुरक्षा निरीक्षण) का अभ्यास पूरे देश में किया गया, लेकिन पश्चिम बंगाल के अलावा कहीं भी न्यायिक अधिकारियों को तैनात करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए शाह ने पूछा, क्या यहां रखे गए घुसपैठियों को बंगाल का भविष्य तय करने की अनुमति दी जानी चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की ओर से यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम देश से हर एक घुसपैठिए की पहचान करके उसे निष्कासित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, न केवल मतदाता सूचियों से बल्कि पूरे देश से, और यही मेरी पार्टी का एजेंडा है। गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि टीएमसी की वोट बैंक की राजनीति के कारण सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा खतरे में है। 

इसे भी पढ़ें: Gujarat में UCC Bill पास, Amit Shah बोले- तुष्टीकरण नहीं, समान अधिकार हमारा संकल्प है

ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी की चार्जशीट

बंगाल में “सिंडिकेट राज” स्थापित किया गया

राज्य “भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला” बन चुका है

सफेदपोश अपराधी सिस्टम में शामिल हैं

“कट मनी” आम बात हो गई है

उद्योगों के लिए बंगाल “ग्रेवयार्ड” बन गया है

 घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है

 तुष्टिकरण सरकार की नीति बन गई है

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल