बंगाल में अमित शाह की हुंकार, कहा- भाजपा ने देश में जहां जो-जो वादा किया, वो पूरा किया है

By अंकित सिंह | Mar 23, 2021

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के गोसाबा में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में गृह मंत्री ने जमकर ममता सरकार पर निशाना साधा। अमित शाह ने आरोप लगाया कि अंफान के बाद नरेन्द्र मोदी जी ने 10,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी, लेकिन यहां के लोगों को कुछ नहीं मिला। भतीजा एंड कंपनी ये पैसा खा गई। भाजपा सरकार आने के बाद एसआईटी बनाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शाह ने कहा कि गोसाबा क्षेत्र में आज भी आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं, भाजपा सरकार बनने के बाद हर घर में पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा। अगले पांच साल में 2 लाख करोड़ रुपये गांवों के विकास के लिए दिया जाएगा, जिसका बड़ा फायदा गोसाबा क्षेत्र को होगा। अमित शाह ने कहा कि जो योजना मोदी जी मछुआरों के कल्याण के लिए यहां भेजते हैं, उसे दीदी आप तक नहीं पहुंचने देती। हमने तय किया है कि 1,500 करोड़ रुपये की योजना जो मोदी जी ने भेजी है, वो भाजपा की सरकार बनने के बाद हम यहां लागू करेंगे। भाजपा ने देश में जहां जो-जो वादा किया, वो वादा पूरा किया है। हर गरीब के घर में शौचालय, बिजली, गैस का सिलेंडर पहुंचाया है। लेकिन दीदी ने अपने पिछले घोषणा पत्र में 282 वादे किए थे, उसमें से 82 वादे भी पूरे नहीं किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के विकास के लिए 115 स्कीम बनाई हैं। ममता दीदी ने गरीबों को लूटने के लिए 115 स्कैम बनाएं हैं। गरीबों के हक का पैसा कट मनी वाले ले जाते है। इसे बंद करने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान