राजौरी में अमित शाह की हुंकार, 3 परिवारों ने जम्मू-कश्मीर को लूटा, 370 खत्म होने से आम लोगों को हुआ फायदा

By अंकित सिंह | Oct 04, 2022

तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर यात्रा पर पहुंचे अमित शाह ने आज राजौरी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और कहा कि 370 खत्म होने के बाद यहां आम लोगों को फायदा हुआ है। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि 70 वर्ष तक जम्मू-कश्मीर पर तीन परिवारों ने राज किया, लोकतंत्र सिर्फ अपने परिवारों में बना दिया था। आप सभी को कभी भी ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत, जिला पंचायत का अधिकार मिला था क्या? तीन परिवारों ने लोकतंत्र का, जम्हूरियत का मतलब सिर्फ पीढ़ियों तक शाासन करना निकाल दिया था। 

इसे भी पढ़ें: Udhampur Bomb Blast । पुलिस का बड़ा खुलासा- सीमा पार बैठा है मास्टरमाइंड, ड्रोन से पहुंचा था स्टिकी बम, एक गिरफ्तार

शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों ने भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आज मोदी जी पूरे जम्मू-कश्मीर के 27 लाख परिवारों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य का पूरा खर्च उठा रहे हैं, 70 वर्ष में इन तीन परिवारों ने दिया क्या? भाजपा नेता ने कहा कि पहले आए दिन जम्मू-कश्मीर से पथराव के समाचार आते थे। आज पथराव के समाचार नहीं आते हैं। मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सशक्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर 2019 तक पूरे जम्मू-कश्मीर में 15 हजार करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश आया था। 2019 से अब तक इन तीन वर्ष में 56 हजार करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश पूरे जम्मू-कश्मीर में आया है। 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट