Karnataka: 'विजय संकल्प समावेश' में अमित शाह ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने केस वापस लिया, PFI को मोदी ने प्रतिबंधित किया

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2023

गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बल्लारी में 'विजय संकल्प समावेश' में कांग्रेस और जेडीएस दोनों पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज कांग्रेस जिसने देश के आज़ादी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वो परिवारवादी व्यवस्था में घिर चुकी है। कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हो चुकी है। हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं। अध्यक्ष के पिता कभी अध्यक्ष नहीं होते। 

इसे भी पढ़ें: येदियुरप्पा ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास, विदाई भाषण में बोले- अंतिम सांस तक पार्टी के लिए ईमानदारी से करता रहूंगा काम

अमित शाह ने कहा कि हमारे लोग बड़े गर्व से कहते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था हमारे यहां है। लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि हम दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं हैं , हम लोकतंत्र की जननी हैं। अमित शाह ने कहा कि, मोदी सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया, मगर जब कांग्रेस का शासन था, तो पीएफआई के खिलाफ 1,700 मामले वापस ले लिए गए थे।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर