आडवाणी-जोशी को टिकट नहीं दिए जाने पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बड़ी बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देना उनकी पार्टी का फैसला है। इसकी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता चुनाव मैदान में नहीं उतर पाए। शाह ने कहा कि वह संसद में आने के लिए लोगों से ‘‘सीधा जनादेश’’ चाहते है और इसलिए उन्होंने आम चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। हालांकि,उन्होंने उन अटकलों को ज्यादा तवज्जों नहीं दी जिनमें कहा गया है कि यदि केन्द्र की सत्ता में भाजपा की वापसी होती है तो वह सरकार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दावे का कोई आधार नहीं है क्योंकि राज्यसभा सदस्य होने पर भी कोई मंत्री बन सकता है। उन्होंने ‘द वीक’ को दिए एक साक्षात्कार में ये बातें कहीं। पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को टिकट नहीं दिये जाने के सवाल पर शाह ने कहा, ‘‘केवल मीडिया ही इस मुद्दे को आगे बढ़ा रहा है। 75 से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया है। यह पार्टी का फैसला है।’’

 उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमारे सशस्त्र बलों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। विपक्ष को अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: देश के बहादुर जवानों की बदौलत हम सुरक्षित: राजनाथ सिंह

भाजपा के मौजूदा सांसदों के समक्ष सत्ता विरोधी लहर को लेकर पूछे गये सवाल पर शाह ने कहा कि हर सीट से मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, न कि ये सांसद। उन्होंने कहा, ‘‘इस भ्रम को ठीक करें कि हर कोई संसदीय चुनाव लड़ रहा है। यहां तक कि अमित शाह भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हर सीट से नरेन्द्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। देश नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करेगा।’’ राम मंदिर और अनुच्छेद 370 जैसे पार्टी के वैचारिक मुद्दों पर ज्यादा प्रगति नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इनके लिए लोकसभा और राज्यसभा में ‘‘पूर्ण बहुमत’’ की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर का मुद्दा अदालत में लंबित है। हम फैसले का इंतजार करेंगे। लेकिन हमारा रुख है कि उसी स्थान पर जल्द से जल्द एक भव्य राम मंदिर बनना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच