अमित शाह ने दिल्ली के LG से की बातचीत, बोले- JNU के प्रतिनिधियों से बात करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से सोमवार को फोन पर बात की और उनसे कहा कि जेएनयू के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाए। जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के बाद आज आज गृह मंत्री ने उपराज्यपाल से फोन पर बात की। अधिकारी ने कहा, ‘‘ गृह मंत्री ने उपराज्यपाल से बात की और उनसे जेएनयू के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।’’

गृह मंत्री ने कल दिल्ली पुलिस के प्रमुख अमुल्या पटनायक से भी बात कर उन्हें मामले की जांच करने का आदेश दिया था। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से मामले पर रिपोर्ट भी मांगी है। गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में रविवार रात उस वक्त हिंसा भड़क गयी थी जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था। इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की