अमित शाह ने सौरव गांगुली की पत्नी से फोन पर की बात, बोले- जरूरत पड़ी तो इलाज के लिए दिल्ली लाएंगे

By अनुराग गुप्ता | Jan 02, 2021

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालात अब स्थिर है। जैसे ही सौरव गांगुली की तबीयत से जुड़ी हुई खबर सामने आई उसके तुरंत बाद ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी पत्नी से फोन पर बात की। अमित शाह ने डोना गांगुली से उनका हालचाल जाना और हरमुमकिन मदद करने का आश्वासन दिया। मिली जानकारी के मुताबिक शाह ने डोना गांगुली से कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सौरव को इलाज के लिए दिल्ली ले आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: राजनीति में आने के कयासों के बीच सौरव गांगुली ने जगदीप धनखड़ से की मुलाकात 

सौरव गांगुली से जुड़ी खबर सामने आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स और प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अस्पताल ने स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 48 वर्षीय सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा था और अभी एंजियोप्लास्टी हो रहा है।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt