गृहमंत्री अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा का लिया जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को देश की आंतरिक सुरक्षा का जायजा लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गौबा, गुप्तचर ब्यूरो के प्रमुख राजीव जैन और अन्य अधिकारियों ने उन्हें देश की वर्तमान सुरक्षा स्थिति के बारे में अवगत कराया। गृहमंत्री को देश के भीतरी इलाकों के अलावा जम्मू कश्मीर, खासतौर पर सीमाई इलाकों की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया।

इसे भी पढ़ें: मोदी-शाह के हाथों में पूरी तरह नहीं रहेगी भाजपा, संघ की पसंद से बनेगा नया अध्यक्ष

यह परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है कि गृहमंत्री नियमित रूप से सुरक्षा समीक्षा बैठक करते हैं और उन्हें देश के नवीनतम आंतरिक हालात की संपूर्ण जानकारी दी जाती है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव भी इस बैठक में भाग लेते हैं और देश के पड़ोस के हालात के बारे में जानकारी देते हैं। गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक आतंरिक खुफिया जानकारियां प्रदान करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस तरह की प्रथम स्तर की जानकारियों से गृहमंत्री को अपने विचारों के गठन एवं नीतिगत निर्णय लेने में सहायता मिलती है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar