कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

जम्मू। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के तीन संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री के विशेष भर्ती कार्यक्रम के तहत भर्ती किए गए समुदाय के प्रवासी कर्मचारियों के लिए दो बेडरूम के क्वार्टर के निर्माण के अलावा उनके लिए सुरक्षा और बीमा कवरेज की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों के लिए एक शीर्ष समिति और एक कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की।

इसे भी पढ़ें: एनसीबी अधिकारी वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है, दलित अधिकारी को निशाना बनाना सही नहीं: मंत्री

अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मंदिरों की सुरक्षा और कश्मीरी पंडितों के लिए एक कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की। शाह ने हाल में श्रीनगर में आतंकवादियों के हमले के शिकार शिक्षक दीपक चंद की पत्नी और भाई से भी मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। शाह ने गुर्जर-बकरवाल और पहाड़ी समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण

अमेरिका में H-1B Visa के लिए Salary बढ़ाने की तैयारी, Indian IT Professionals के भविष्य पर पड़ेगा सीधा असर

CM Revanth Reddy के नंदी बनाम पांडी बयान पर सियासी घमासान, BRS का Congress पर करारा पलटवार

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं