Bihar के बेतिया में गरजे Amit Shah, जनता को बताया देश में जब एक मजबूत सरकार होती है तो क्या होता है

By एकता | May 19, 2024

बिहार के बेतिया में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को जमकर खरी खोटी सुनाई। इंडिया गठबंधन के साथ शाह ने लालू यादव को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा, 'इंडी गठबंधन झूठ का व्यापार करने वाले लोग हैं। झूठ बोलकर, जनता को गुमराह करके राजनीति में विजय प्राप्त करना चाहते हैं। ये कहते हैं, मोदी जी 400 पार होंगे, तो आरक्षण हटा देंगे। इससे बड़ा कोई झूठ नहीं हो सकता। 10 साल से मोदी जी के पास बहुमत है, लेकिन मोदी जी ने आरक्षण को समाप्त नहीं किया। जब तब संसद में भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक SC-ST-OBC के आरक्षण को कोई हाथ भी नहीं लगा सकता।'

इसे भी पढ़ें: फूलपुर में Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi की रैली में उमड़ा जनता का हुजूम, अव्यवस्था के कारण भाषण नहीं दे सके दोनों नेता

पीओके के मुद्दे को उठाते हुए अमित शाह ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से कहा, 'PoK हमारा है या नहीं? कांग्रेस पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर और लालू यादव के साथी फारुक अब्दुल्ला कहते हैं पाकिस्तान के पास परमाणु बम है PoK की बात मत करो। हम भाजपा के कार्यकर्ता परमाणु बम से नहीं डरते हैं, यह मोदी की गारंटी है PoK भारत का है और रहेगा और इसे हम लेकर रहेंगे।'

प्रमुख खबरें

Guru Randhawa Birthday: कभी शादियों में गाकर किया गुजारा, आज Bollywood और Punjab के चार्टबस्टर किंग

Nepal Floods: Nagpur के 102 तीर्थयात्री काठमांडू से सुरक्षित घर लौटे

Amol Muzumdar बोले, Womens Asia Cup में आक्रामक खेल पर रहेगा भारतीय टीम का जोर

Nepal Floods पर शिशिर खनाल ने भारत की मदद के लिए जताया आभार, राहत कार्य जारी