PM Modi 3.0 Cabinet: Amit Shah ने संभाला गृह मंत्रालय का कार्यभार, जेपी नड्डा ने भी थामी स्वास्थ्य विभाग की कमान

By अंकित सिंह | Jun 11, 2024

भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। शाह 2019 से यह विभाग संभाल रहे हैं। मंत्रालय का कार्यभार संभालने से पहले, शाह ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा किया। 59 वर्षीय शाह लोकसभा चुनाव में गुजरात के गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। शाह ने सहकारिता मंत्रालय में अपना अन्य पोर्टफोलियो भी बरकरार रखा है।

इसे भी पढ़ें: आप ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर नकारात्मक राजनीति करने व जलापूर्ति रोकने का आरोप लगाया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार मंत्रालय का कार्यभार मंगलवार को संभाल लिया और कहा कि दूरसंचार क्षेत्र तथा भारतीय डाक विभाग दोनों को वैश्विक व स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मंत्री ने लगभग डेढ़ दशक पहले संचार राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। सिंधिया ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह वास्तव में मेरे लिए सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझे संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। दूरसंचार प्रभाग के साथ-साथ भारतीय डाक प्रभाग को वैश्विक स्तर के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, ताकि देश और दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई जा सके।’’ 

प्रमुख खबरें

Health Tips: रात में भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, वरना पड़ेगा पछताना

Arjun Kapoor की Viral Post ने खड़े किए सवाल, क्या Personal Life में चल रही है कोई उथल-पुथल?

इस गेंदबाज ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 मैच में 9 विकेट, हैट्रिक और एक ओवर में चटकाए 4 विकेट

Homemade Kulfi Recipe: गर्मी में क्रीमी और टेस्टी कुल्फी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स