इजरायली दूतावास के पास ब्लास्ट और किसान आंदोलन के चलते अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द

By अंकित सिंह | Jan 29, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा रद्द हो गया है। अमित शाह आज शाम कोलकाता पहुंचने वाले थे। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस बात की जानकारी दी है कि अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा रद्द कर दिया गया है। बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने अमित शाह कोलकाता पहुंचने वाले थे। माना जा रहा है कि दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाके और किसान आंदोलन की वजह से अमित शाह का यह दौरा रद्द हुआ है। अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा था जब पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अंदर बगावत लगातार बढ़ रही थी। माना जा रहा था कि अमित शाह के इस दौरे पर तृणमूल के कई सारे नेता भाजपा में शामिल हो सकते थे जिनमें राजीब बनर्जी, वैशाली डालमिया और प्रबीर घोषाल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

कानून तोड़ने वाले बच्चों के नाम Internet पर सार्वजनिक न हों: प्रधान न्यायाधीश

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ और घटस्थापना: शक्ति आराधना का पावन पर्व

11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आयेगी माता रानी, शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग

Sajjala Ramakrishna Reddy ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर Legal War Room बनाएगी YSRCP