विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार अमित शाह करेंगे बंगाल का दौरा, रैली को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

नयी दिल्ली।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शाह पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि शाह इस दौरान सभी सांसदों और विधायकों सहित अपनी पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि शाहका पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करने और भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे अग्रिम इलाकों का दौराकरने का भी कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा बलों ने मार गिराया उग्रवादी संगठन का कमांडर लाका पाहन

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाह का पश्चिम बंगाल का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पार्टी राज्य में अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से आंतरिक कलह और दलबदल से त्रस्त है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय भी जाएंगे। प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, सिलीगुड़ी में अमित शाह जी महान गोरखा पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे और कूचबिहार के राजबंशी नेता ठाकुर पंचानन बरमा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। वहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम को दार्जिलिंग के लिए रवाना होंगे।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal