कोलकाता में अमित शाह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लेंगे अहम बैठक, ओडिशा-बिहार के सीएम ने किया किनारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2022

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को यहां पश्चिम बंगाल सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के उनके समकक्ष इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। बहरहाल, सचिवालय में सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बैठक में अनुपस्थित रह सकते हैं। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में सचिवालय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने शुक्रवार शाम को यहां पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की थी जिसमें राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गयी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह ने पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की भी समीक्षा की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्हें पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की जानकारी भी दी गयी है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का आग्रह किया है।’’ करीब 30 मिनट चली इस बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। 

प्रमुख खबरें

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..