गृह मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

शिलॉन्ग। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे और इस दौरान अन्य मुद्दों के साथ साथ अंतरराज्यीय सीमा विवाद का मामला भी उठने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बैठक में इन राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे। संगमा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री ने हमें सूचित किया है कि वह 17 जुलाई को यहां के कन्वेंशन हॉल में पूर्वोत्तर राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ रही, सभी पक्षों को गृह युद्ध टालने के लिए सहमत होना चाहिए :पाक

संगमा ने कहा कि मेघालय की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शाह पूर्वोत्तर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनईएसएसी) मुख्यालय में एक बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राज्य में कुछ परियोजनाओं का भी उद्घाटन भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया