Assembly Election की घोषणा के बाद Amit Shah तेलंगाना में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करते हुए मंगलवार को आदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के साथ हैदराबाद में बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि शाह दोपहर तीन बजे रैली को संबोधित करेंगे और शाम के समय बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में शामिल होंगे।

मोदी ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना की घोषणा की थी जिसकी निजामाबाद में किसान लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने राज्य में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की भी घोषणा की थी। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना का आश्वासन दिया गया था। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण पर बड़ा अपडेट, UMEED Portal पर दर्ज हुईं 7.99 लाख से अधिक संपत्तियां

Student Protests के बीच सरकार का बड़ा कदम, Jitendra Singh बोले - कहीं भी बैठकर करें Dialogue, समाधान को तैयार

Bangladesh News: शेख हसीना से संपर्क की खबरों ने बढ़ाई बेचैनी, मुश्किल में President Mohammed Shahabuddin की कुर्सी

Co-Op in Canada: कनाडा में पढ़ाई के साथ शानदार Salary और Job का मौका, जानें क्या है Co-op Program