अमित शाह बताएंगे कि कैबिनेट का विस्तार होगा या फेरबदल : कर्नाटक मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

बेंगलुरु।  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में मंत्रिमण्डल के विस्तार या फेरबदल के बारे में केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से उन्हें अवगत कराएंगे। शाह मंगलवार को बेंगलुरु में ही थे और उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा बोम्मई के सरकारी आवास पर दोपहर का भोजन भी किया। इस दौरान कुछ चुनिंदा भाजपा नेता भी मौजूद थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या शाह ने उन्हें मंत्रिमण्डल के विस्तार या फेरबदल को लेकर कोई जानकारी दी, बोम्मई ने कहा, ‘‘उन्होंने (शाह ने) कहा कि वह दिल्ली जाने के बाद (मुझसे) बात करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: जोधपुर हिंसा पर बोले अरुण सिंह, राहुल और प्रियंका को करना चाहिए इलाके का दौरा, CM न करें तुष्टिकरण की राजनीति

इस बीच, राज्य मंत्रिमण्डल की पांच मई को प्रस्तावित बैठक को 11 मई के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बोम्मई पर जल्द से जल्द मंत्रिमण्डल विस्तार करने या फेरबदल करने का दबाव पड़ रहा है, ताकि अन्य दावेदारों को उसमें शामिल किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी