गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, 70 मंत्रियों का भी है जाने का प्लान

By अंकित सिंह | Oct 07, 2021

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35A के खत्म होने के बाद से एक सवाल जो लगातार उठ रहा है कि वहां के हालात क्या है? अगस्त 2019 में गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात को लेकर राज्यसभा में सबसे पहले जानकारी दी थी। उसके बाद से विपक्ष लगातार जम्मू कश्मीर को लेकर हमला हो रहा है। हालांकि सरकार की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि वहां विकास तेज गति से किया जा रहा है। साथ ही साथ वहां के हालात में शांति और स्थिरता देखी जा रही है और स्थिति पहले से बेहतर है। हालांकि, समय-समय पर सरकार की ओर से अलग-अलग मंत्री जम्मू कश्मीर जाते रहे हैं और स्थानीय स्तर पर लोगों से मुलाकात करते रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला! स्कूल में घुसकर आतंकवादियों ने की फायरिंग, प्रिंसिपल सहित दो की मौत

अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर घाटी और जम्मू के दूरदराज के क्षेत्रों में जा सकते हैं और विभिन्न विकास कार्यक्रमों का जायजा ले सकते हैं। कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दे पर भी वह उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं जिसमें पुलिस प्रशासन, अर्धसैनिक बल और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दिन 70 मंत्रियों का कश्मीर जाने का प्लान है उनमें से कई ने राज्य का दौरा कर लिया है तो कहीं और जाने वाले हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जम्मू कश्मीर का दौरा कर सकते हैं हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी