अमित शाह 28 जनवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह 28 जनवरी को कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ और बेलागवी में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही पार्टी द्वारा आयोजित एक रोड शो में भाग लेंगे। शाह का एक महीने के भीतर यह राज्य का दूसरा दौरा होगा। वह कित्तूर-कर्नाटक (मुंबई-कर्नाटक) क्षेत्र की यात्रा करेंगे। माना जाता है कि भाजपा इस क्षेत्र में मजबूत है। भाजपा की कर्नाटक इकाई को उम्मीद है कि इस दौरे और आने वाले दिनों में वरिष्ठ नेताओं के ऐसे और दौरों से पार्टी को अपना कैडर आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि इसके बाद शाह कुंडागोल में भाजपा के विजय संकल्प अभियान में शामिल होंगे। तेंगिंकाई ने कहा, वह कुंडागोल में करीब 300 साल पुराने शंबुलिंगेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद वह कुंडागोल के वार्ड नंबर 7 और मतदान केंद्र संख्या 50 जाएंगे और वहां विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे। वह वहां बसवन्ना देवरा मठ भी जाएंगे। पार्टी के अनुसार, शाह धारवाड़ ग्रामीण क्षेत्र के तहत आने वाले कुंडागोल विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

Ramayana Part 1 में राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का भव्य लुक आउट! टीवी के राम अब निभाएंगे अयोध्या नरेश का किरदार

हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

RBI ने Repo Rate 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया

Diabetes और High BP से कमजोर हो सकती है आंखों की रोशनी, Blood Sugar रखें कंट्रोल