By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2020
बोलपुर। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा नेताओं ने रविवार को बीरभूम जिले के बोलपुर इलाके में रोड शो किया। अमित शाह का रोड शो दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर डाक बंगाल मैदान से शुरू हुआ और यह बोलपुर चौरास्ता मोड़ पर समाप्त होना है।