केवल लंदन जाने के लिए अमिताभ बच्चन ने 24 घंटे के अंदर कर ली थी जया के साथ शादी...

By रेनू तिवारी | Apr 09, 2020

मशहूर फिल्म अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन को किसी भी पहचान की जरूरच नहीं है लोग जया को उनके जान से ही जानते हैं। एक समय थ जब जया बॉलीलुड में आयी थी जब लोगों के दिलों पर हेमा मालिनी, मुमताज, हेलन, शर्मिला टैगोर, मधुबाला जैसी एक्ट्रेस राज किया करती थी ऐसे में जया के लिए कंप्टिशन काफी मुश्किल था लेकिन तब भी जया भादुड़ी ने इंडस्ट्री में अपनी काबलियत से एक अलग पहचान बनाई।

 

जया बचपन से ही गंभीर स्वभाव की रही है। 9 अप्रैल 1948 को एक पत्रकार के घर जन्मी जया बचपन से ही कुछ ऐसा करना चाहती थी जिससे वह अपनी अलग पहचान बना सकें। उन्होंने कम उम्र में बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया। भोले के चेहने का फायदा उठाकर उन्होंने कम समय में दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बना ली।

अमिताभ से मुलाकात

जया के जिंदगी में एक दिन एंट्री होती है अमिताभ बच्चन की। निर्देशक हृषिकेश मुखर्जी ने जया और अमिताभ को फिल्म गुड्डी के सेट पर मिलवाया। जया को जब अमिताभ ने देखा तो वह बस उन्हें देखते ही रह गये। जया को अमिताभ बिलकुल पसंद नहीं थे। बिग बी जिस तरह से से जया को चुप-चुप कर देखा करते थे ये बात जया को बिलकुल पसंद नहीं आती थी। जया ने एक दिन डायरेक्टर से इसकी शिकायत भी की थी। जब जया को अमिताभ ने अपनी सफाई दी तो जया और अमिताभ की सेट पर दोस्ती हो गई। दोनों की मुलाकातें धीरे-धीरे बढ़ने लगी और बाद में ये प्यार में बदल गयी।

24 घंटे में कैसे हुई अमिताभ-जया की शादी

एक बड़े अखबार में छपी खबरों के अनुसार जया और अमिताभ की शादी बहुत ही जल्दीबाजी में की गई है। कहा जा रहा था कि फिल्म जंजीर के सफल होने के बाद फिल्म के निर्माता ने ये घोषणा की थी कि वह छुट्टियां मनाने लंदन पूरी टीम के साथ मिलकर जाएंगे। अमिताभ लंदन जाने की परमिशन लेने अपने पिता के पास गये तो उनके पिता ने पूछा कि साथ में कौन-कौन जा रहा है। इसके जवाब में अमिताभ ने कहा टीम के लोग और जया भी जाएगी। जया का नाम सुनते ही पिता ने कहा कि जया के साथ बिना शादी के तुम लंदन नहीं जाओगे। फिर पिता की बात मानते हुए अमिताभ ने 24 घंटे के अंदर ही जया से शादी कर ली और लंदन के लिए निकल गये। 3 जून, 1973 को दोनों बंगाली रीति-रिवाज से परिणय-सूत्र में बंध गए।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा