अमिताभ बच्चन ने ‘अंग्रेजी मीडियम’ की अभिनेत्री राधिका मदान को भेजा खत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2020

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ में अभिनय के लिए अभिनेत्री राधिका मदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें हाथ से लिखा एक खत भेजा है। राधिका ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर खत और बच्चन द्वारा भेजे गए फूलों के गुलदस्ते की तस्वीर साझा की। युवा अभिनेत्री ने कहा कि वह खत पाकर ‘‘नि:शब्द’’ और ‘‘बेहद खुश’’ हो गई।

इसे भी पढ़ें: शाहरूख खान ने COVID-19 मामले और IPL को लेकर दिया बड़ा बयान

राधिका ने कहा, ‘‘मेरे सपने को सच करने के लिए आपका शुक्रिया सर।’’ इरफान खान, करीना कपूर खान, दीपक डोबरियाल और राधिका मदान अभिनीत ‘अंग्रेजी मीडियम’ दिल्ली, केरल और जम्मू कश्मीर को छोड़कर शुक्रवार को देशभर में रिलीज हुई। दिल्ली, केरल और जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मद्देनजर सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: शहनाज और सिद्धार्थ के बीच आखिर क्या चल रहा है? विकास गुप्ता ने बताई सच्चाई

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Trailer Out: अखाड़ा थीम और दो जीवनदान का वरदान, Salman Khan ने खत्म किया Safe Play का चांस

Himachal Pradesh: विधवा-अनाथ सेस से महंगा होगा Petrol-Diesel, सुक्खू सरकार के फैसले पर सवाल

संसद में FCRA बिल पर संग्राम: JPC को भेजा गया विधेयक, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

Alwar में मंत्री Sanjay Sharma सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे