नयी फिल्म के सेट से अमिताभ बच्चन ने शेयर की ऐसी तस्वीर, देखते ही नातिन और बेटी ने कर दिया ये कमेंट

By एकता | Mar 12, 2022

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 79 साल के हो चुके हैं पर अभिनेता ने अपनी उम्र का असर काम पर कभी नहीं पड़ने दिया। अभिनेता अमिताभ बच्चन इस साल भी कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे। कई फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और कई फिल्मों की अभी शूटिंग जारी है और एक फिल्म 'झुंड' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अभिनेता की इस फिल्म को लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है।

इसी बीच अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ऊंचाई’ के सेट पर से शेयर की है। तस्वीर को देखकर साफ़ अंदाजा लगाया जा सकती है की यह किसी गाने की शूटिंग की तस्वीर है। अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गयी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। अबतक दो लाख के करीब लोग तस्वीर को लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर अभिनेता की तारीफ़ कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी उनकी तस्वीर पर आँखों में दिल वाले इमोजी को कमेंट किया।

इसे भी पढ़ें: इंटरव्यू में बोली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ठंडी, फीकी से ज्यादा सेक्सी और स्पाइसी कहलाना है पसंद


इसके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कुछ घंटे पहले अपनी आगामी ड्रामा थ्रिलर फिल्म रनवे 34 की रिलीज की घोषणा की। उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट पर फिल्म के रिलीज की घोषणा की। फिल्म 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म में बॉलीवुड सितारे जैसे अजय देवगन, बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह, अंगिरा धार और आकांक्षा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

प्रमुख खबरें

CREA रिपोर्ट: Delhi में सुधरी हवा, 10 सबसे प्रदूषित शहरों में Haryana के 5 शामिल

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह