अमिताभ बच्चन ने नातिन नव्या नवेली का सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, लिखा नाना का प्यार और गर्व

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने पोस्ट के जरिए वह सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी फैंस को अपडेट देते रहते हैं और साथ ही अपनी नातिन और पोती की भी तारीफ करते रहते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा की सोशल मीडिया के जरिए खूब तारीफ की है। दरअसल अमिताभ ने नव्या का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पियानो बजाती हुई नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने शेयर की पत्नी जया के साथ अपनी पहली फिल्म की यादें

अमिताभ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा नव्या ने यह पियानो बजाना खुद सीखा है। नव्या पियानो बजाते हुए। अपनी नातिन नव्या के लिए नाना का प्यार और गर्व। उन्होंने लिखा खुद सीखा, याद के आधार पर बजा रही हैं।अमिताभ ने कैप्शन के जरिए बताया कि नव्या ने अपना बिजनेस शुरू किया है। पिता के फैमिली बिजनेस के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं और मोबाइल, कंप्यूटर की सारी परेशानियां दूर कर देती है। लव यू मेरी प्यारी। आगे अमिताभ ने लिखा कौन कहता है बेटियां परिवार की संपत्ति नहीं होती।

वहीं अगर अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही झुंड, ब्रह्मास्त्र और मिड डे में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वह कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

West Bengal में Industrial Policy से तय होगी समय सीमा, CM Suvendu Adhikari ने दिया भरोसा

Delhi के Gaffar Market में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू