अमिताभ बच्चन ने शेयर की पत्नी जया के साथ अपनी पहली फिल्म की यादें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने 49 साल पहले रिलीज हुई फिल्म बंसी बिरजू में पत्नी जया बच्चन के साथ काम करने के अनुभवों को रविवार को याद किया। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार साथ में काम किया था। प्रकाश वर्मा द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म बंसी बिरजू 1972 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ ही पर्दे पर अमिताभ और जया की हिट जोड़ी की शुरुआत हुई थी। अठहत्तर वर्षीय महान अभिनेता ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक दृश्य साझा करते हुए लिखा, एक साथ हमारी पहली फिल्म बंसी और बिरजू , 49 साल पहले एक सितंबर को रिलीज हुई थी।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले निपाह वायरस की दस्तक! दो स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित

तिहत्तर वर्षीय जया बच्चन करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अमिताभ की फिल्म चेहरे’ हाल ही में 27 अगस्त को रिलीज हुई है। सीनियर बच्चन गुडब्वॉय’, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र’ के अलावा अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली मे डे’ में दिखाई देंगे।

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे