किस मजबूरी में अमिताभ को बेचनी पड़ी गिफ़्ट की हुई करोड़ों रुपये की कार!

By आकांक्षा तिवारी | Mar 07, 2019

महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने विधु विनोद चोपड़ा द्वारा गिफ़्ट में दी रोल्स रॉयस कार बेच दी है। ये कार विधु विनोद चोपड़ा ने फ़िल्म एकलव्य में अमिताभ बच्चन के बेहतरीन अभिनय से ख़ुश हो कर उन्हें तोहफ़े में दी थी। 2007 में इस फ़िल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने ही किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वैसे तो एकलव्य बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन हां इस फ़िल्म को ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन फ़िल्म कैटेगरी  के नॉमिनेशन में ज़रूर रखा गया था।

फिलहाल मन में उठ सारे इन सवालों का किसी के पास कोई जवाब नहीं है और अमिताभ बच्चन को कार बेचने की नौबत क्यों आई है, इसका भी कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि ये कार बिग की लग्ज़री कार में से एक थी। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन के पास Mercedez S-Class, Range Rover, Bentley GT और  Lexus SUV जैसी मंहगी कारें भी हैं।

वहीं बिग के वर्क फ्रंट पर नज़र डाले, तो फिलहाल वो सुजॉय घोष की आने वाली फ़िल्म बदला में अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फ़िल्म 2016 में बनी स्पेनिश फ़िल्म द इनविजबल गेस्ट का रीमेके वर्जन है। द इनविजबल गेस्ट के इस हिंदी रीमेक में महानायक के साथ-साथ तापसी पन्नू भी लीड रोल में हैं। वहीं मर्डर मिस्ट्री पर आधारित इस फ़िल्म के प्रोडेक्शन की सारी ज़िम्मेदारी एक्टर शाहरूख़ ख़ान की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के पास है। वहीं फ़िल्म के ट्रेलर को देखते हुए कहा जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ा धमाल कर सकती है, लेकिन अभी समय फ़िल्म के बारे में बल्कि बिग बी की कार के बारे में सोचने का है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: रात में भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, वरना पड़ेगा पछताना

Arjun Kapoor की Viral Post ने खड़े किए सवाल, क्या Personal Life में चल रही है कोई उथल-पुथल?

इस गेंदबाज ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 मैच में 9 विकेट, हैट्रिक और एक ओवर में चटकाए 4 विकेट

Homemade Kulfi Recipe: गर्मी में क्रीमी और टेस्टी कुल्फी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स