अमिताभ बच्चन की लंबे वक्‍त से लटकी विवादित फिल्म 'शूबाइट' ऑनलाइन होगी रिलीज?

By रेनू तिवारी | May 02, 2020

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लंबे वक्‍त से लटकी विवादित फिल्म 'शूबाइट' को रिलीज  होने के लिए तैयार है लेकिन ये फिल्म सिनेमाघर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ओटीटी प्लेटफार्मों पर शूजीत सरकार की लंबे समय से विलंबित फिल्म, शूबाइट को रिलीज करने के बारे में ट्वीट किया है। अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 2010 से रुकी हुई है। अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस बेहतरीन फिल्म के बारे में शूजित सरकार सोच सकते है कि शूबाइट को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। अनुराग का ये ट्विट फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करने की ओर इशारा करता है। 

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने की मांग की थी उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके कहा, ''प्लीज...प्लीज...प्लीज... यूटीवी और डिज्नी या जिसके पास भी ये फिल्म है, इसे रिलीज कर दें!! इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की गई है..क्रिएटिविटी खत्म न करें.!!

इसे भी पढ़ें: पति ऋषि कपूर की यादों में डूबी नीतू! इमोशनल पोस्ट में लिखा- हमारी कहानी का अंत...

इससे पहले पिछले महीने, आयुष्मान खुराना ने इसी तरह की अपील की थी। उन्होंने कहा, “मैंने उस फिल्म को एडिट के तरीके से दो बार देखा है और यह उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। अगर यह जारी होता है, तो यह ऑस्कर जाने लायक फिल्म हैं। यह बहुत खूबसूरत फिल्म है। मुझे लगता है कि किसी को अनुरोध करना चाहिए और इसे अभी जारी करना चाहिए। उन्होनें आगे कहा कि “मैंने इसे विक्की डोनर से पहले दो बार देखा है। एक बार अकेले और एक बार ताहिरा के साथ। मैं बहुत प्रेरित और खुश था।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने Sardar Vallabhbhai Patel को जयंती पर नमन किया

US Midterm Elections में भारतीय मूल के वोटरों को रिझाने में जुटे नेता, डोसा और मंदिर बने जरिया

Vimal Elaichi Advertisement Controversy | अजय देवगन का कानूनी दांव! विमल विज्ञापन नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई

UNHRC की निष्पक्षता पर भारत का जोर, कहा- देशों पर जबरन फैसले थोपने से नहीं बदलेगी स्थिति