अमिताभ कांत ने कहा-भारतीय अर्थव्यवस्था 9.2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही, यह रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

नयी दिल्ली,  नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 9.2 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रही है और आने वाले वर्षों में भी वृद्धि की यह रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है। सरकार के उभरते क्षेत्रों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का जिक्र करते हुए कांत ने कहा कि इससे अगले पांच साल में देश के उत्पादन में 520 अरब डॉलर का इजाफा होगा और भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनेगा। कांत ने एआईएमए (ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन) के एक कार्यक्रम में कहा, भारत आज अभूतपूर्व स्तर के आर्थिक विकास और तकनीकी बदलावों को देख रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ढांचागत क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिये राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा संपत्ति मौद्रिकरण पाइपलाइन और पीएम गतिशक्ति जैसे योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कहा, इन दोनों योजनाओं के संयुक्त प्रभाव से देश में सरकार और निजी क्षेत्र-दोनों की भागीदारी से वैश्विक स्तर की ढांचागत परियोजनाएं तैयार होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सफलता के लिये प्रौद्योगिकी को अपनाना जरूरी है। भारत पहले ही प्रौद्योगिकी के लिये एक उपयुक्त परिवेश तैयार करने में सफल रहा है। आज देश में 81.4 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता और 85 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus