एमनेस्टी इंटरनेशनल कनाडा ने कहा चीन ने हम पर प्रायोजित साइबर हमले किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2022

एमनेस्टी इंटरनेशनल की कनाडा की शाखा ने सोमवार को कहा कि उस पर चीन द्वारा प्रायोजित साइबर हमले किए गए। मानवाधिकार संगठन ने कहा कि पहली बार पांच अक्टूबर को इसका पता चला और इसकी जांच के लिए फोरेंसिक जांचकर्ताओं तथा साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को नियुक्त किया। एमनेस्टी इंटरनेशनल कनाडा की महासचिव केटी निव्याबंदी ने बताया कि उनकी प्रणालियों पर हुए साइबर हमले विशेष रूप से व पूरी तरह से चीन और हांगकांग के साथ-साथ कुछ प्रमुख चीनी कार्यकर्ताओं से संबंधित थे।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में अब विवाहेतर यौन संबंध दंडनीय अपराध, दोषी को एक साल की जेल की सजा का प्रावधान

निव्याबंदी ने कहा, ‘‘विश्व स्तर पर मानवाधिकारों की वकालत करने वाले एक संगठन के रूप में, हम इस बात से वाकिफ हैं कि हमारे काम को बाधित करने या उन पर नजर रखने के लिए हमें किसी राष्ट्र द्वारा प्रायोजित हमले का निशाना बनाया जा सकता है। हम इससे डरेंगे नहीं और हमारे कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों, दानदाताओं तथा हितधारकों की सुरक्षा व निजता हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।’’ ओटावा में चीन के दूतावास से इस संबंध में सम्पर्क किया गया, लेकिन वहां से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

Ooty-Coorg का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया Mumbai से यह शानदार Summer Package

पवन खेड़ा को Supreme Court से राहत नहीं, CM Himanta बोले- अब Assam में सरेंडर ही विकल्प

IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण

Akshaya Tritiya पर पाएं Gorgeous Look, ट्राय करें ये 5 लेटेस्ट Suit Designs