BCCI के रुख पर कायम भारतीय टीम, Amol Muzumdar बोले- नहीं चाहिए एशिया कप ट्रॉफी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि टीम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एशियाई क्रिकेट परिषद के पाकिस्तानी प्रमुख मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी स्वीकार नहीं करने के रुख का समर्थन करती है और खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट जीतना ही ‘‘काफी अच्छा’’ है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने रविवार को फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड आठवीं बार टूर्नामेंट जीता। लेकिन उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

हम चैंपियन हैं। हमारे लिए यही काफी है। बड़े बोर्ड पर साफ लिखा था कि भारत एशिया कप 2026 का चैंपियन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट समाप्त हो गया है।

हमारे लिए आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है। हमें खुशी है कि हम चैंपियन बने। हमारा ध्यान अब एशियाई खेलों पर है।’’ इससे पहले 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीतने पर नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ने उसी वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नक़वी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी। उस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। मजूमदार ने कहा कि उन्हें आने वाले दिनों में टीम को ट्रॉफी मिलने की किसी भी संभावना की जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक कोई खबर नहीं है। इसलिए मैं इसका जवाब नहीं दे सकता।’’ पुरुष टीम को भी अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है। यह दुबई में एसीसी मुख्यालय में बंद पड़ी है और नक़वी का कहना है कि केवल वही इसे विजेता टीम को सौंपेंगे।

मजूमदार से जब पूछा गया कि क्या खेलों में इस तरह की घटनाओं को रोका जाना चाहिए तो उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले कहा था, मेरा जवाब वही है, मेरे दोस्त। बीसीसीआई ने जो रुख अपनाया है, हम एकजुट होकर उसके साथ खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह टूर्नामेंट आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुका है। हम चैंपियन हैं, इस बात से हम वास्तव में बहुत खुश हैं और मुझे इस टीम के हर एक व्यक्ति पर बहुत गर्व है।’’ भारतीय टीम अब एशियाई खेलों के लिए जापान का दौरा करेगी।

प्रमुख खबरें

Sandeshkhali में 2021 की चुनावी हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ता का शव अदालत के आदेश पर निकला

Red Sea Crisis: यमन में तेज हुई भीषण जंग, Houthi Rebels के हमलों से ग्लोबल तेल सप्लाई पर मंडराया संकट

Varun Chakravarthy बोले, नतीजों के बजाय प्रक्रिया पर ध्यान देना सबसे अहम

Explained | BRICS Economic Analysis | क्या चीन की बैसाखियों पर टिका है ब्रिक्स? आंकड़ों के जरिए अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने खोली पोल