Indian Women Cricket Team की फील्डिंग में सुधार पर हो रहा काम, मुख्य कोच Amol Muzumdar ने दिया भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मुजुमदार ने एशिया कप में टीम के क्षेत्ररक्षण में खराब प्रदर्शन को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि खिलाड़ी इस विभाग में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत ने रविवार को यहां एकतरफा फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार एशिया कप जीता, लेकिन पांच मैचों में 13 कैच छोड़ने से टीम के क्षेत्ररक्षण को लेकर चिंता की जा रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में भी तीन कैच छोड़े।’’ मजूमदार ने इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर सुधार की गुंजाइश है।

उन्होंने इस बात को भी नकार दिया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म को लेकर चिंता जताई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां की परिस्थितियों को देखते हुए हमने कुछ शानदार स्कोर बनाए हैं। मुझे नहीं लगता कि मध्यक्रम को लेकर कोई चिंता है।

हमारी सलामी जोड़ी ने हमें अच्छी शुरुआत दी। शेफाली (वर्मा) और स्मृति (मंधाना) ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है। खेल का यही नियम है।

आप हर किसी से रन बनाने की उम्मीद नहीं कर सकते।

प्रमुख खबरें

PTI के इस्लामाबाद प्रदर्शन से पहले Punjab में धारा 144 लागू, 17 सितंबर तक रोक

अगस्त में WPI मुद्रास्फीति बढ़कर 9.92 प्रतिशत पर पहुंची

जाते-जाते भारत में बड़ा धमाका कर गए जिनपिंग, पूरी दुनिया हैरान!

शीशे जैसी चमक के लिए घर पर तैयार करें Tomato और आटे के चोकर का Face Scrub