अमेरिका में इमारत ढहने की घटना के बाद 150 लोग लापता, भारतवंशी दंपति और बच्चा भी शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

ह्यूस्टन/लंदन। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में बृहस्पतिवार को 12 मंजिला आवासीय इमारत के एक हिस्से के ढहने की घटना के बाद 150 से अधिक लोग लापता हैं जिसमें एक भारतवंशी दंपति और उनकी एक साल की बेटी भी शामिल है। सोमवार को मीडिया ने इस बारे में खबर दी। अधिकारियों ने बताया कि 136 मकानों वाली इमारत के 55 मकानों के ढहने की घटना के तुरंत बाद खोज एवं बचाव टीम तत्परता से मलबा हटाने और तलाश अभियान में जुटी हैं। घटना में 10 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। विशाल पटेल (42), उनकी पत्नी भावना पटेल (38) और उनकी एक साल की बेटी ऐशानी पटेल के भी लापता लोगों में शामिल होने का अंदेशा है। विशाल की रिश्तेदार सरीना पटेल ने बताया कि भावना पटेल चार महीने की गर्भवती हैं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर