अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से प्रस्तावित मुलाकात के दावे को किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

चंडीगढ़|  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को राज्य के एक मंत्री के गांधी परिवार के साथ उनकी संभावित मुलाकात और कांग्रेस में लौटने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पीछे मुड़कर देखने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के एक मंत्री ने दावा किया था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और पार्टी में वापस आएंगे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने खुर्शीद समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की

उन्होंने एक बयान में कहा कि यह दुर्भावनापूर्ण और शरारती कयास है जो प्रत्यक्ष तौर पर गलत इरादे से लगाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी पार्टी (पंजाब लोक कांग्रेस) को रूप-रेखा प्रदान कर रहे हैं और पंजीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

सामने आकर बोलकर दिखाओ... 9 साल बड़ी Delnaz Daruwala को डेट करने पर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब दिया करारा जवाब

जहाज में झांका तो हुआ बवाल, फिर आई सीक्रेट कॉल, कैसे बाल-बाल बचा भारत!

Shenzhou-24 मिशन से चीन के स्पेस स्टेशन जाएगा पहला विदेशी एस्ट्रोनॉट, पाक नागरिक शामिल

Monomark Engineering और Matangi Rubber लाएंगे IPO, दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे इश्यू