Delhi-NCR वाले 15 सितंबर तक देख सकेंगे Amrit Udyan की खूबसूरती! Free Entry के लिए जानें पूरा Registration Process

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 19, 2026

रोजाना वीकेंड पर कैफे, मॉल और ट्रैफिक की भीड़ देखकर आप भी बोर हो गए होंगे। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो किसी ऐसी जगह की तलाश में है, जहां आप जाकर पूरे हफ्ते की थकान मिटा सके, तो यह लेख आपके लिए है। एक बार फिर से आम लोगों के लिए 'अमृत उद्यान' ओपन हो चुका है। 

देसी फूलों की छटा मोह लेगी आपका मन

राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद 15 एकड़ का अमृत उद्यान बेहद ही खूबसूरत है। यहां देश के स्थानीय फूल देखने को मिलते हैं। इधर आपको क्यारियों में  अपराजिता, बरशा फूल, गुल-मेहंदी, रुक्मिणी, नागफना और लाल साग जैसे पौधों की प्राकृतिक फूलों की छटा आपका मन मोह लेगी।

 घूमने का समय और जरूरी बातें

गौरतलब है कि 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच, सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इस बगीचे की सैर कर सकते हैं, हालांकि यह सोमवार के दिन अमृत उद्यान बंद रहता है। 

बुकिंग कैसे करें और एंट्री कहां से होगी?

 - अमृत उद्यान (पहले मुगल गार्डन) को देखने के लिए आपको कोई भी पैसा देना की जरुर नहीं है।

 - यहां एंट्री एकदम फ्री है, लेकिन बिना एडवांस ऑनलाइन बुकिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर विजिट करें अपना स्लॉट को बुक करें। इस बात का ध्यान रखें कि एकदम मौके पर आपको इसकी कोई टिकट या पास नहीं मिलेगा।

 - आप जिस दिन जाना चाहते हैं उसके लिए कम से कम एक दिन पहले बुकिंग कर लें। वहीं, सुबह 10 बजे के बाद ऑनलाइन बुकिंग बंद हो जाती है। इसलिए सोच-समझकर पहले ही प्लान कर लें।

 - इसके अतिरिक्त सभी पर्यटकों को नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास मौजूद गेट नंबर 35 से अंदर जाने और बाहर आने की सुविधा दी गई है।

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

यहां पर जाने वाले सभी मेहमानों को कोई तकलीफ न हो, इसलिए पैदल रास्तों पर पीने का पानी, फर्स्ट एड, रेस्ट रुम और बारिश से बचने के लिए रेन शेल्टर का इंतजाम किया जाएगा। यदि आप मेट्रो से जाने वाले हैं, तो आप सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो से हर आधे घंटे में एक शटल बस चलेगी जो आपको सीधे उद्यान तक पहुंचाएगी।

खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए खास दिन

दरअसल, इस बार दो खास दिनों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। 29 अगस्त को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के दिन खिलाड़ियों के खास इंतजाम। वहीं, 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' के मौके पर अमृत उद्यान में स्पेशल एंट्री का इंतजाम देखने को मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा