2014 में ही हो चुकी थी अभिनेत्री अमृता राव की शादी, इतने सालों बाद यूट्यूब पर किया खुलासा, देखें वीडियो

By एकता | Mar 09, 2022

मैं हूँ ना, विवाह जैसी ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री अमृता राव भले ही आज के समय में बड़े पर्दे से दूर हैं पर उनका नाम सुनते ही लोगों को उनका मासूम चेहरा याद तो आ ही जाता है। अमृता राव बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनको अपने जेहन से निकलना थोड़ा मुश्किल है। अभिनेत्री अमृता राव ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा ही मीडिया की नजरों से दूर रखा है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो में अपनी शादी को लेकर एक बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है। जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव में अगर आप कहीं पर पढ़ेंगे तो उनकी शादी को लेकर आपको हर जगह यही लिखा मिलेगा कि उन्होंने अपने पति आरजे अनमोल के साथ सात साल लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 को उनसे शादी कर ली थी। अभी तक सबको लगता भी यही था।

 

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री की इस हीरोइन ने मालदीव में बिकिनी पहनकर लगाया बोल्डनेस का तड़का, देखें हॉट तस्वीरें

 


अभिनेत्री अमृता राव ने अपने पति आरजे अनमोल के साथ मिलकर अपने ट्रेंडिंग YouTube सीरीज - 'कपल ऑफ थिंग्स' के हाल ही में रिलीज हुए एक एपिसोड में अपनी शादी को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा कर दिया।

इसे भी पढ़ें: फरहान अख्तर की साली ने बरपाया कहर, समुंद्र किनारे बिकिनी में दिए कातिलाना पोज


'कपल ऑफ थिंग्स' के एपिसोड 'सीक्रेट विवाह' में अभिनेत्री अमृता राव और आरजे अनमोल ने अपने जिंदगी के उतार-चढाव के बारे में बात की। इसी बीच अमृता राव ने बताया कि बहुत उतार-चढाव के बाद उनका करियर वापस पटरी पर लौटा था और वो शादी करके उसे फिर से ख़राब नहीं करना चाहती थी।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने के लिए इन अभिनेत्रियों को मिली थी गंदी सलाह, खुद बताई आपबीती


इसलिए अमृता राव और उनके पति ने फैसला किया कि जैसे उन्होंने अपने रिलेशनशिप को सबसे छुपाकर रखा था वैसे ही उन्होंने 15 मई 2014 में एक दूसरे से शादी करके अपनी शादी को सबसे छुपाकर रखा। अमृता राव और आरजे अनमोल ने नेक्स्ट एपिसोड में अपनी शादी की तस्वीरें दिखाने का वादा करते हुए एपिसोड को खत्म कर दिया।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी