Khadoor Sahib Results Updates: आतंकवाद के आरोपों में जेल में बंद अमृतपाल, जानें खडूर साहिब सीट पर क्या है हाल

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जेल में बंद खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब की खडूर साहिब सीट से 21,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।  राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने वारिस पंजाब डे (डब्ल्यूपीडी) प्रमुख के नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया था, जिससे उनके समर्थकों की सभी आशंकाएं समाप्त हो गईं कि उनके कागजात खारिज हो सकते हैं। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने वारिस पंजाब डे प्रमुख को समर्थन देने का वादा किया था। उसकी तरफ से अमृतपाल की उम्मीदवारी खारिज होने की स्थिति में बैकअप के रूप में" अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा था। 

इसे भी पढ़ें: Fire in Taj Express: दिल्ली के सरिता विहार के पास ताज एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग

सिंह ने 2023 के एक साक्षात्कार में कहा कि वह सिखों और पंजाब के लोगों के लिए एक अलग मातृभूमि की मांग कर रहे थे, जहां इस धर्म की स्थापना 500 साल से भी पहले हुई थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि अमृतपाल सिंह का अभियान पंजाब की नशीली दवाओं की समस्या से लड़ने, पूर्व सिख आतंकवादियों को जेल से मुक्त कराने और भारत में सिख पहचान की रक्षा करने पर केंद्रित था। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पंजाब में कांग्रेस छह लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप चार सीटों पर आगे चल रही है। 

प्रमुख खबरें

Washim में विसर्जन जुलूस के दौरान Stone Pelting, इलाके में भारी Police तैनात

रूस पर चौंकाया...भारत पहुंचते ही अमेरिका के विदेश मंत्री ने किया बड़ा धमाका, सब हैरान!

सुरक्षा जांच के आदेश के बाद eMudhra Share 20 प्रतिशत तक फिसला

CJP के Gen Z आंदोलन को Dilip Ghosh ने बताया बड़ा घोटाला, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी