पंजशीर घाटी में ही हैं अमरूल्ला सालेह, तालिबान को तबाह करने की बना रहे योजना

By अनुराग गुप्ता | Sep 04, 2021

काबुल। अफगानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह ने तालिबान के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है। इसी बीच उन्होंने देश छोड़कर भागने की मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि रेजिस्टेंस जारी है और जारी रहेगा। मैं यहां अपनी मिट्टी के साथ, अपनी मिट्टी के लिए और इसकी गरिमा की रक्षा के लिए हूं। 

इसे भी पढ़ें: पंजशीर पर कब्जा करने का ख्वाब देखने वाले तालिबानियों के लिए काफी हैं 'बाबा जालंदर', डर से कापते हैं चरमपंथी 

पंजशीर पर कब्जा करना आसान नहींतालिबान को पहले भी पंजशीर घाटी में पराजय ही हाथ लगी थी और अभी तक के हालात भी बिल्कुल वैसे ही हैं। लेकिन तालिबान जीत के लगातार दावे कर रहा है। जिसे नॉर्दन एलायंस ने खारिज भी कर दिया। इतना ही नहीं एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें तालिबानी चरमपंथी जीत का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गोलियां बरसाईं, इन गोलियों से कुछ लोगों के जख्मी होने की भी खबरें हैं। हालांकि नॉर्दन एलायंस ने बयान जारी कर तालिबान के दावों को खारिज कर दिया और मोर्चे पर डटे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता