बॉयफ्रेंड Ed Westwick के साथ लिप लॉक करते हुए Amy Jackson ने शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

By एकता | Jul 21, 2023

बॉलीवुड की हॉट हसीनाओं में शुमार रह चुकी अभिनेत्री एमी जैक्सन इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ मुंबई में छुट्टियां मना रही हैं। बता दें, 2015 के बाद अभिनेत्री हमेशा के लिए इंग्लैंड के लंदन में जाकर बस गयी थी। अभी फ़िलहाल वह मुंबई आई हुई हैं और अपने बॉयफ्रेंड को माया नगरी घुमा रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Bridal Couture Show । मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बने Ranveer Singh और Alia Bhatt, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें


एमी ने शुक्रवार को मुंबई में बॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में से एक में दोनों लव बर्ड्स गेटवे ऑफ इंडिया के सामने एक दूसरे को किस करते नजर आए। दोनों की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा। महज पांच घंटे में एमी की बॉयफ्रेंड को किस करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गई। लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Shehnaaz Gill के साथ प्यार के रिश्ते में थे Raghav Juyal? एक्टर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का किया खुलासा


एमी जैक्सन के फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज इतने हॉट दिखना बंद करें।' अन्य फैंस अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के इंडिया आने से काफी खुश हैं। बता दें, एड वेस्टविक एक अभिनेता और संगीतकार हैं, जो गॉसिप गर्ल में चक बैस की भूमिका के लिए जाने जाते हैं।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत