क्या रद्द होगी आशीष मिश्रा की जमानत ? SC में किसानों को कुचलने के आरोपी के खिलाफ दायर हुई याचिका

By अनुराग गुप्ता | Feb 17, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के बेटे आशीष मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि आशीष मिश्रा की जमानत को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: आशीष मिश्रा को मिली जमानत के बाद प्रियंका का हमला, बोलीं- PM मोदी ने अपने मंत्री से क्यों नहीं मांगा इस्तीफा ? 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लखीमपुर खीरी मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत को लेकर एक वकील ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। आपको बता दें कि आशीष मिश्रा को मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया था। वकील शिव कुमार त्रिपाठी और सीएस पांडा ने दायर याचिका में कहा कि बेखौफ घूम रहे आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। ऐसे में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करनी चाहिए।

लखीमपुर खीरी जिला जेल के अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया था कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें (आशीष मिश्रा) जेल से रिहा कर दिया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सोमवार को लखीमपुर मामले में आशीष मिश्रा के जमानत आदेश में सुधार किया, जिससे आशीष की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया। 

इसे भी पढ़ें: Lakhimpur Case: 129 दिन बाद जेल से रिहा हुआ केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा 

उच्‍च न्‍यायालय के पहले के आदेश में कुछ धाराएं लिखने से छूट गई थीं जिसके कारण आशीष मिश्रा की रिहाई अटक गई थी जबकि उसकी जमानत 10 फरवरी को ही हो गई थी। न्यायमूर्ति राजीव सिंह की पीठ ने आशीष मिश्रा द्वारा दायर सुधार आवेदन पर सोमवार को यह आदेश पारित किया था।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!