पुणे से दिल्ली आ रहे अकासा एयर विमान से टकराया पक्षी, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

By रेनू तिवारी | Oct 11, 2025

पुणे से दिल्ली आ रहे अकासा एयर के एक विमान से शुक्रवार को पक्षी टकरा गया, लेकिन विमान सुरक्षित रूप से राष्ट्रीय राजधानी में उतर गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए बयान में कहा कि विमान की इंजीनियरिंग टीम द्वारा जांच की जा रही है और गहन निरीक्षण के बाद इसे सेवा के लिए जारी कर दिया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा, 10 अक्टूबर 2025 को पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 1607 से एक पक्षी टकरा गया।

जिस विमान से पक्षी टकराया था, वह दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरने वाला था। सूत्रों के अनुसार, इस सेवा में कुछ घंटों की देरी हुई तथा उस मार्ग के लिए एक अन्य विमान को लगाया गया। एयरलाइन ने विमान में सवार यात्रियों की संख्या का खुलासा नहीं किया।  प्रवक्ता ने बताया कि विमान की वर्तमान में इंजीनियरिंग टीम द्वारा जाँच की जा रही है और गहन निरीक्षण के बाद इसे सेवा के लिए छोड़ दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: एशियाई शेयर बाजार में मिक्स प्रदर्शन, दक्षिण कोरिया ने KOSPI रिकॉर्ड पर पहुंचाया; जापान और चीन में गिरावट

 

इससे पहले टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि नौ अक्टूबर को वियना से दिल्ली आ रहे विमान को तकनीकी समस्या के कारण दुबई में उतारा गया था। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा गया कि विमान दुबई में सुरक्षित उतर गया और उसकी आवश्यक जांच की गई। हालांकि, उसने कोई विशिष्ट विवरण साझा नहीं किया। एअर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को उसी विमान के जरिये दुबई से भारतीय समयानुसार सुबह 8:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया और वह भारतीय समयानुसार अपराह्न 12:19 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।  

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया