Doda Army Vehicle Accident | जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 4 जवान हुए शहीद, नौ घायल

By रेनू तिवारी | Jan 22, 2026

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बृहस्पतिवार को भारतीय सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में सेना के 4 जवानों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि 9 अन्य जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सेना के बुलेटप्रूफ वाहन में कुल 17 जवान सवार थे और यह वाहन ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि सेना एवं पुलिस ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया और चार जवान मृत पाए गए। उन्होंने कहा कि नौ अन्य जवान घायल हो गए हैं और उनमें से गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: Gajar ka Halwa Recipe: अब घर पर बनेगा परफेक्ट दानेदार हलवा, ये Secret Tips आएंगे काम

दुर्गम रास्तों की चुनौती

डोडा और भद्रवाह का यह इलाका अपनी दुर्गम पहाड़ियों और खतरनाक मोड़ों के लिए जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वाहन चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। 

बचाव अभियान और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तत्काल एक संयुक्त बचाव अभियान (Joint Rescue Operation) शुरू किया।

जवानों की स्थिति: वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। बचाव दल ने घटनास्थल से चार जवानों के शव बरामद किए।

घायलों का उपचार: हादसे में घायल हुए 9 जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

एयरलिफ्ट: अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन जवानों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग (Air-lift) से उधमपुर के सैन्य अस्पताल भेजा गया है। 

प्रमुख खबरें

सावधान! AI बना डिजिटल डकैत! अहमदाबाद में Google Gemini AI का उपयोग कर आधार बायोमेट्रिक्स में सेंध, चार गिरफ्तार

Exit Polls 2026 | पश्चिम बंगाल में कमल की आहट, दक्षिण में विजय का धमाका और केरल में बदलाव के संकेत

Narsimha Jayanti 2026: भक्त प्रह्लाद के लिए Lord Vishnu ने लिया था यह अवतार, जानें पूजा विधि और महत्व

उधारी का NATO और खाली कटोरा, अमेरिका-ईरान संघर्ष की तपिश Pakistan को खा रही हैं, आयात बिल ने बढ़ाई Shehbaz Sharif की चिंता