पंजाब के मनसा में आतंकवादी लांडा हरिके का एक सहयोगी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2025

पंजाब के मनसा शहर से विदेश में रह रहे आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लंडा हरिके के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान की निगरानी में पुलिस टीम ने अभियान चलाया और आरोपी को मानसा के भीखी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि सुखचैन हाल ही में भीखी में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। डीजीपी ने बताया कि वह कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सुखचैन प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने एक अन्य मामले में कुख्यात बंबीहा गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार कर उसके पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस जब्त किए।

अधिकारियों ने बताया कि उसे मकसूदन पुलिस थाना अंतर्गत लिद्धारन गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अमन कुमार उर्फ ​​गोल्डन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पडरौनान गांव का रहने वाला है और फिलहाल जालंधर में रह रहा था।

प्रमुख खबरें

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी

परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, 22 सितंबर को रखा जाएगा Parivartini Ekadashi का व्रत