देश में भय, हिंसा और तनाव का माहौल: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

कोटा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राजग सरकार के कार्यकाल में देश में भय, हिंसा और तनाव का माहौल है जो देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि लोगों का रोजगार छिन रहा है और आर्थिक मंदी के कारण नए रोजगार पैदा नहीं हो रहे जो आने वाले समय में कानूनव्यवस्था की बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद देश में तनाव, हिंसा और भय का माहौल है। ... देश में ऐसे खतरनाक हालात पहली बार बने हैं।’’

इसे भी पढ़ें: पायलट के बयान पर बोले गहलोत, कोई अपराध या घटना होती है तो उन पर बोलना स्वाभाविक

कश्मीर मुद्दे पर गहलोत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को देश को संबोधित करना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि कश्मीर में क्या चल रहा है। सभी देशवासी राष्ट्रवादी हैं, लेकिन धारणा ऐसी बनाई गई है जैसे केवल मोदी ही राष्ट्रवादी हैं। उन्होंने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ा, लेकिन नई पीढ़ी को इस बात की जानकारी नहीं है कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में पाकिस्तान का विभाजन हुआ और एक नया देश बांग्लादेश बना।’’

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav