By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार को 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी तीव्रता कम है।
इसमें कहा गया है, ‘‘भूकंप के केंद्र से भूकंपीय तीव्रता मानचित्र के अनुसार तीव्रता कम देखी गई है और भूकंप का झटका इसके केंद्र से 50-60 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किया गया होगा।’’ इस प्रकार के भूकंप से स्थानीय समुदाय को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि इसकी तीव्रता कम है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर कंपन महसूस किया जा सकता है।