By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2025
संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद थानाक्षेत्र में चकिया गांव के पास बुधवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से एक बुज़ुर्ग दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। खलीलाबाद के कोतवाल पंकज पांडे ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे पटरी से शव बरामद किए।