Breaking News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

By रेनू तिवारी | Dec 19, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि भैरमगढ़-इंद्रावती इलाके की जंगली पहाड़ियों में सुबह गोलीबारी शुरू हुई, जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की एक टीम इलाके में माओवादी कैडरों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली वायु प्रदूषण: 'नो PUC, नो फ्यूल' अभियान के पहले दिन 3700 वाहनों का किया गया चालान

 

 उन्होंने बताया कि आज अभियान के दौरान सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Congress Protest VB-G RAM G Bill | जी राम जी विधेयक को वापस कराने के लिए राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाया जाएगा... राहुल गांधी का ऐलान

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कुल 12 लाख रुपए के इनामी तीन माओवादियों को मार गिराया था जिनमें एक महिला भी शामिल थी।

खबर को अपडेट किया जाएगा

 News Source- PTI Press Trust 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Shehzad Poonawalla का Congress पर तीखा हमला, गांधीवादी नहीं, अब अराजकतावादी और गालीवादी हो गई है पार्टी

Chirag Paswan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- अड़ियल Attitude से नहीं चलने दे रहे Parliament

30 की उम्र में करियर दोबारा शुरू करना डरावना था, Priyanka Chopra ने Bollywood छोड़ने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी

वंदे मातरम थोपना Constitution के खिलाफ, Home Ministry के निर्देश पर Jamiat Chief का कड़ा ऐतराज